शामली, मार्च 18 -- लाव्वादाउदपुर में बीतें शनिवार की सुबह को गन्ने के खेत से बरामद गोवंश अवशेष के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने मुठभेड़ के बाद तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मुठभेड़ में दो तस्करों के पैर में गोली लगी है। घायल बदमाशों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मुठभेड की सूचना पर सीओ कैराना फोर्स के साथ मौके पर पहुंचें। बीते शनिवार की सुबह को संदीप नामक एक किसान के खेत में 7 से 8 गोवंशों के अवशेष मिलने से हड़कंप मच गया था। पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज करते हुए जांच पड़ताल शुरू कर दी थी। घटना के खुलासे को चार टीम में लगी हुई थी । पुलिस ने 24 घंटे में घटना को वर्कआउट करते हुए आरोपियों की धरपकड़ को तेज किया । पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि गो तस्कर नाईनंगला तिराहे पर घटना को अंजाम देने की फिराक में है। सूचना मिलते ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.