समस्तीपुर, फरवरी 19 -- विभूतिपुर। थाने से शौचालय के बहाने चौकीदार के साथ बाथरुम गया एक आरोपी शौच के दौरान थाने से दौड़कर चौर के रास्ते लगा भागने लगा। आनन-फानन में स्थानीय पुलिस प्रतिनियुक्त चौकीदार और पुलिस बल उसकी खोज में दौड़ पड़े। फिर वाहन से उसका पीछा किया। वहीं एक चौक के समीप उसे पुलिस ने पकड़ लिया। इसके बाद पुलिस ने राहत की सांस ली। हालांकि थानाध्यक्ष सुनील कुमार झा ने घटना से इनकार किया। उन्होंने कहा कि गिरफ्तार आरोपी दीपक कुमार को गुरुवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया। चर्चा है कि बुधवार देर रात्रि छापेमारी कर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर थाने की हाजत में रखा था। गुरुवार मध्याह्न शौचालय जाने की बात पुलिस ने आरोपी ने कही। थाने में प्रतिनियुक्त चौकीदार उसे हथकड़ी लगाकर शौचालय ले गए। शौच के क्रम में वह चकमा देकर हथकड़ी से रस्सी खोल अचान...