हापुड़, मार्च 8 -- संदेह होने पर रुकने का इशारा किए जाने पर बदमाशों ने फसल में घुसकर पुलिस पार्टी पर जान से मारने की नीयत से गोली चला दी, जिसके जवाब में पुलिस द्वारा की गई फायरिंग में टांग पर गोली लगने से दो शातिर गोकश घायल होकर गिर पड़े। एसपी कुंवर ज्ञानंजय सिंह के निर्देशन में जनपद स्तर पर अपराधों के साथ ही गोकशी की घटनाओं की रोकथाम को सघन अभियान चलाया जा रहा है, जिसके तहत बहादुरगढ़ पुलिस गुरुवार की रात को इंस्पेक्टर महेंद्र सिंह के नेतृत्व में गश्त कर रही थी। इस दौरान गांव बिहूनी से गढ़ की तरफ आने वाले रास्ते के किनारे किसान राजीव त्यागी के खेत में दो युवक संदिग्ध दशा में दिखाई दिए, जिन पर संदेह होते ही पुलिस ने रुकने का इशारा कर दिया। परंतु रुकने की बजाए दोनों युवक फसल की ओट लेकर पुलिस पार्टी पर जाने से मारने की नीयत से गोली चलाने लगे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.