कौशाम्बी, अक्टूबर 5 -- करारी के थांबा अलावलपुर गांव में रविवार को पत्नी ने शराबी पति के खिलाफ पुलिस से शिकायत की। इसकी जानकारी होते ही पति ने नाराजगी में जहरीला पदार्थ निगल लिया। उसकी हालत गंभीर है। उसे मेडिकल कॉलेज से एसआरएन अस्पताल प्रयागराज रेफर किया गया है। करारी के थांबा अलावलपुर की नीता देवी ने रविवार को पुलिस को तहरीर दी। इसमें बताया कि उसका पति रामस्वरूप शराब पीने का आदी है। शराब के नशे में आएदिन गाली-गलौज व मारपीट करता है। बताया कि पति की हरकतों से बच्चों पर भी गलत असर पड़ रहा है। रविवार को मारपीट कर घर में आग लगाने की कोशिश की गई। पुलिस ने कार्रवाई करने का आश्वासन दिया तो महिला लौट आई। शिकायत होने की जानकारी रामस्वरूप को हुई तो उसके होश उड़ गए। वह पत्नी से नाराज हो गया। राम स्वरूप ने जहरीला पदार्थ खा लिया। इससे उसकी हालत बिगड़ गई। ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.