सीतापुर, फरवरी 24 -- महोली, संवाददाता। महोली के बड़ागांव इलाके में रंजिश में लाठी- डंडे से लैश दबंगों ने महिला के घर के बाहर खड़े होकर धमकाया। इस पर पीड़िता ने पुलिस को शिकायत की तो आरोपी फिर महिला के घर के बाहर आ धमके। आरोपी लाठी डंडे से पिटाई करने की धमकी देने लगे। धमकाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। हिन्दुस्तान अखबार वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। पीड़िता की तहरीर पर महोली पुलिस जांच कर रही है। भेलवा निवासी माया देवी के मुताबिक गांव के ही संदीप, सुमित और धोनी से घूर को लेकर उनका विवाद चला आ रहा है। रंजिश में आरोपी उनके घर आ धमके। आरोपी गाली गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी देने लगे। आरोपियों ने दरवाजा तोड़कर भीतर घुसने का भी प्रयास किया। चीख पुकार पर आसपास के लोगों को जुटता देख आरोपी धमकाते हुए भाग निकले। पीड़िता माया ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.