बदायूं, अक्टूबर 12 -- जहां एक तरफ करवाचौथ के पर्व पर महिलाएं घर में व्रत रख पति की लंबी उम्र की कामना कर रही थीं, वहीं रघुनाथपुर गांव में एक पति ने अपने ही घर में जमकर उत्पात मचाते हुए पत्नी और पुत्रवधू के साथ मारपीट कर दी। घर में किए गए पथराव में परिवार ने बमुश्किल जान बचाई। पुलिस से शिकायत कर घर लौट रही पत्नी को लाठी-डंडों से इस कदर पीटा गया कि उसके हाथ-पैर तक टूट गए। पुलिस ने एंबुलेंस न आने पर सरकारी जीप से घायल महिला को अस्पताल में भर्ती कराया। आरोपी पति मौके से फरार हो गया। गांव रघुनाथपुर निवासी सेवाराम अक्सर घर की महिलाओं से मारपीट करता है। करवाचौथ की रात भी उसने पत्नी संतोष के साथ मारपीट की। घर में बेटों एवं पुत्रवधू ने बचाने का प्रयास किया तो उसने पथराव कर दिया। पथराव में उसका नाती घायल हो गया। शनिवार दोपहर पति से परेशान होकर संतो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.