बस्ती, अप्रैल 28 -- घघौवा। विक्रमजोत गन्ना सहकारी समिति पर रविवार को गन्ना किसानों के साथ गन्ना निकाय की बैठक पुलिस सुरक्षा के बीच इंजिनियर सिद्धांत सिंह की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में उपस्थित सदस्यों के सामनें समिति अध्यक्ष ने आय व व्यय का व्यौरा रखा। इस बैठक में उपस्थित सदस्यों नें हाथ उठा कर सर्वसम्मति से पारित कर दिया। बैठक के दौरान पुलिस बल तैनात रहा। अध्यक्ष ने बताया कि वर्ष 2023-24 में सभी खर्च काटने के बाद समिति 8 करोड़ 97 लाख 85 हजार लाभ के साथ पूर्वांचल की सबसे ज्यादा लाभ वाली समितियों में से एक है। बैठक को संबोधित करते हुए अध्यक्ष इंजीनियर सिद्धांत सिंह ने कहा कि इस समिति द्वारा 50 प्रतिशत की छूट पर कृषि यंत्रों के साथ दवा छिड़काव के लिए बैटरी चालित मशीन व ट्रैक्टर चालित मशीन का प्रस्ताव रखा गया। जिसे गन्ना सहकारी समिति ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.