मुजफ्फर नगर, फरवरी 4 -- मुजफ्फरनगर। जिले में यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षाओं को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। बोर्ड परीक्षाओं के लिए प्रश्नपत्र जिले में पहुंचने शुरू हो गए हैं। राजकीय इंटर कॉलेज में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच सीलपैक होकर आए प्रश्नपत्रों को उतारकर सुरक्षित रूप से रखवाया गया है। 10वीं और 12वीं कक्षा के प्रश्नपत्रों को पुलिस सुरक्षा में स्ट्रांग रूम में सुरक्षित किया गया है। जिला विद्यालय निरीक्षक राजेश श्रीवास ने बताया कि यूपी बोर्ड परीक्षा 18 फरवरी से शुरू होकर 12 मार्च तक चलेगी। जिले में बोर्ड परीक्षा के लिए केंद्रों का निर्धारण हो चुका है। मंगलवार से जिले में प्रश्नपत्रों का आना शुरू हो गया है, हालांकि अभी सभी विषयों के प्रश्नपत्र प्राप्त नहीं हुए हैं। जैसे ही सभी प्रश्नपत्र जिले में पहुंच जाएंगे, उसके ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.