बांका, फरवरी 23 -- बांका, हिटी। बांका जिला के विभिन्न थाना क्षेत्रों में पुलिस सप्ताह के अवसर पर सोमवार को नशा मुक्ति जागरूकता रैली निकाली गई। रैली का उद्देश्य समाज को नशे के दुष्परिणामों के प्रति सचेत करना और युवाओं को नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित करना था। रैली में संबंधित थानाध्यक्ष, पुलिस पदाधिकारी, जवानों के साथ-साथ स्थानीय जनप्रतिनिधि, शिक्षक, छात्र-छात्राएं और सामाजिक कार्यकर्ता भी शामिल हुए। हाथों में "नशा छोड़ो, जीवन जोड़ो", "स्वस्थ युवा, सशक्त राष्ट्र" जैसे संदेश लिखी तख्तियां लेकर प्रतिभागियों ने शहर और गांव के प्रमुख मार्गों का भ्रमण किया। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि नशा न केवल व्यक्ति के स्वास्थ्य को प्रभावित करता है, बल्कि परिवार और समाज की शांति व आर्थिक स्थिति पर भी प्रतिकूल असर डालता है। शराब, तंबाकू, गांजा और अन्य मादक प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.