लखीसराय, फरवरी 24 -- लखीसराय, एक प्रतिनिधि। पुलिस सप्ताह के दूसरे दिन सोमवार को पुलिस उपाधीक्षक रक्षित रतन ठाकुर के मार्गदर्शन में नशा मुक्ति को लेकर जागरूकता अभियान चलाया गया। इस अवसर पर पुलिस केंद्र, लखीसराय से विद्यापीठ चौक तक प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें पुलिस पदाधिकारी, जवान एवं अन्य कर्मियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रभात फेरी के दौरान "नशा छोड़ो, जीवन जोड़ो" और "नशा मुक्त समाज, सुरक्षित समाज" जैसे नारों के माध्यम से लोगों को जागरूक किया गया। प्रतिभागियों ने नशे के दुष्प्रभावों के प्रति आमजन को सचेत किया। अभियान का उद्देश्य युवाओं को नशे की लत से दूर रखना और समाज में सकारात्मक वातावरण का निर्माण करना था। पुलिस उपाधीक्षक रक्षित रतन ठाकुर ने कहा कि नशा सामाजिक बुराई है, जो परिवार और समाज दोनों को प्रभावित करती है। उन्होंने लोगों से...