लखीसराय, फरवरी 24 -- लखीसराय, एक प्रतिनिधि। बिहार पुलिस सप्ताह के अवसर पर तीसरे दिन जिलेभर में स्वच्छता को लेकर विशेष अभियान चलाया गया। इस दौरान सभी थानों, पुलिस कार्यालयों एवं पुलिस केंद्र, लखीसराय परिसर में पुलिसकर्मियों ने सामूहिक रूप से सफाई कार्य किया और स्वच्छ वातावरण का संदेश दिया। पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार आयोजित इस अभियान में जवानों एवं अधिकारियों ने अपने-अपने कार्यस्थलों के आसपास झाड़ू लगाकर कचरा हटाया तथा परिसर को स्वच्छ और व्यवस्थित बनाया। विशेष रूप से यातायात थाना में डीएसपी अजय कुमार के नेतृत्व में सफाई अभियान चलाया गया। उन्होंने स्वयं अभियान में भाग लेकर पुलिसकर्मियों का उत्साहवर्धन किया और स्वच्छता को दैनिक कार्यशैली का हिस्सा बनाने पर जोर दिया। अन्य थानों में संबंधित थाना अध्यक्षों के नेतृत्व में परिसर की साफ-सफाई की...