पूर्णिया, फरवरी 25 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। पुलिस सप्ताह के तीसरे दिन शहर में नशा मुक्ति जागरूकता रैली निकाली गई। एसपी स्वीटी सहरावत के निर्देश पर निकाली गई इस रैली का फणीश्वरनाथ टीओपी प्रभारी एवं अन्य पुलिस पदाधिकारियों ने समन्वय किया। पुलिस लाइन से सबेरे निकाली गई रैली आरएन साह चौक से गिरजा चौक होते हुए फोर्ड कंपनी चौक पहुंची। फिर फोर्ड कंपनी चौक से आरएन साह चौक होते हुए यह पुलिस लाइन वापस हुई। इस रैली में पुलिस के वरीय से लेकर कनीय अधिकारियों के अलावा बड़ी संख्या में जवान शामिल हुए। नशा से होने वाले दुष्प्रभावों से संबंधित नारे लिखी तख्तियों के साथ पुलिस कर्मियों ने शहर का पैदल मार्च किया। पुलिस के अधिकारियों का कहना था कि रैली का मुख्य उद्देश्य नशा के कारोबार एवं इससे समाज पर पड़ने वाले दुष्प्रभावों के प्रति लोगों में जागरू...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.