सीतामढ़ी, फरवरी 23 -- बाजपट्टी। पुलिस मुख्यालय पटना से प्राप्त निर्देश के आलोक में थाना परिसर में 22 फरवरी से 27 फरवरी तक पुलिस सप्ताह मनाया जाएगा। थानाध्यक्ष सरोज कुमार के मुताबिक छह दिवसीय इस जागरूकता कार्यक्रम के तहत साइबर क्राइम के प्रति लोगो को जागरूक किया जाएगा। वहीं गंभीर मामलों को सुलझाया भी जाएगा। पुलिस कर्मियों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने के लिए उन्हें खेलो से भी जोड़ा जाएगा। शनिवार को थाना में आयोजित जनता दरबार जमीन सम्बंधित एक विवाद का निपटारा किया गया। वहीं जमीन से जुड़े दूसरे मामले को निपटाने के लिए स्थल निरीक्षण करने का निर्णय लिया गया। जनता दरबार सीओ प्रभात कुमार तथा थानाध्यक्ष सरोज कुमार ने भाग लिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.