गया, फरवरी 22 -- बिहार पुलिस द्वारा मनाए जा रहे पुलिस सप्ताह-2026 के प्रथम दिन रविवार की सुबह पांच किलोमीटर मैराथन दौड़ का आयोजन किया गया। सुबह सात बजे पुलिस केंद्र से शुरू हुई इस मैराथन को एसएसपी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। दौड़ शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए निर्धारित स्थल पर संपन्न हुई। मैराथन में नगर सिटी एसपी सहित जिले के कई पुलिस पदाधिकारी, जवानों के साथ बड़ी संख्या में आम नागरिकों, युवाओं और महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम का उद्देश्य पुलिस और जनता के बीच आपसी विश्वास को मजबूत करना, सामाजिक जागरूकता फैलाना तथा फिटनेस के प्रति प्रेरित करना है। महिला एवं पुरुष वर्ग में विजेताओं को अलग-अलग सम्मानित किया जाएगा। पुलिस सप्ताह के तहत 23 फरवरी को रक्तदान एवं स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया जाएगा। 27 फरवरी तक विभिन्न जा...