पूर्णिया, फरवरी 24 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। बिहार पुलिस सप्ताह मनाया जा रहा है। पूर्णिया के पुलिस महकमे में भी इस कार्यक्रम की धूम है। एसपी स्वीटी पहल ने आयोजन के दायरा को पुलिस कर्मियों के साथ- साथ पब्लिक से भी जोड़ दिया है। मसलन इस दौरान कभी रैली के जरिए जागरूकता फैलाकर तो कभी रक्तदान कर पुलिस कर्मी अपना सामाजिक दायित्व निभा रहे हैं। पुलिस- पब्लिक फ्रेंडली व्यवस्था के थीम पर मनाए जा रहे पुलिस सप्ताह के अधिकांश कार्यक्रम आमजनों से जुड़े हुए हैं। इस एक सप्ताह के दौरान साइबर एवं नशा के कारोबार जैसे अपराधों के प्रति अगाह करती एवं इससे बचने के उपाय बताती पुलिस नजर आएगी। खासकर स्कूल में साइबर अपराध एवं महिला सशक्तिकरण विषयों पर पुलिस के पदाधिकारी स्कूली बच्चों को जागरूक करेंगे। एसपी ने कहा कि साइबर क्राइम को लेकर स्कूलों में जागरूक...