खगडि़या, फरवरी 23 -- खगड़िया। नगर संवाददाता। बिहार पुलिस सप्ताह को लेकर रविवार को पांच किलोमीटर के मैराथन दौड़ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्घाटन एसपी राकेश कुमार ने किया। एसपी ने उपस्थित पुलिस बलों के जवानों को संबोधित करते हुए पुलिस सप्ताह मनाए जाने के उद्देश्य व विभिन्न प्रकार की गतिविधि की जानकारी दी। वहीं उन्होंने इस दौरान पुलिस बल के जवानों व पदाधिक ारियों को अनुशासन का भी पाठ पठाया। इस प्रतियोगिता में अव्वल प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित भी किया गया। बताया जा रहा है कि इस कार्यक्रम की शुरुआत पुलिस लाईन से की गई। जबकि समापन जेएनकेटी मैदान मे ंकी गई। मौके पर गोगरी एसडीपीओ, सदर एसडीपीओ टू समेत अन्य पुलिस पदाधिकारी भी मौजूद रहे। इस दौरान टॉप फाईव को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। ब...