प्रयागराज, जून 3 -- प्रयागराज। नगर निगम में कार्यरत आउटसोर्स सफाईकर्मियों का पुलिस सत्यापन कराए जाने के विरोध में सफाईकर्मी मंगलवार को प्रदर्शन करेंगे। नगर आयुक्त सीलम साई तेजा के आदेश पर डूडा की परियोजना अधिकारी प्रतिभा श्रीवास्तव ने नगर निगम के सभी विभाग प्रमुखों को पत्र भेजकर आउटसोस कर्मियों का पुलिस से सत्यापन के लिए कहा है। सफाई के काम में सबसे अधिक आउटसोर्स कर्मी लगाए गए हैं। स्वास्थ्य विभाग में डूडा की परियोजना अधिकारी का पत्र पहुंचते ही इलाहाबाद नगर निगम सफाई मजदूर यूनियन ने इसका विरोध करने का निर्णय लिया। पिछले महीने नगर निगम में एक करोड़ 44 लाख का गृहकर घोटाला उजागर होने के बाद आउटसोर्स कर्मियों का सत्यापन कराया जा रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.