फिरोजाबाद, जनवरी 12 -- जनपद के नारखी थाना क्षेत्र के गांव डौरी में रविवार को राम मंदिर को लेकर सोशल मीडिया पर की गई आपत्तिजनक पोस्ट के मामले को लेकर समुदाय विशेष के लोगों ने हिंदूवादी नेताओं और पुलिस पर पथराव किया था। पुलिस ने तहरीर के आधार पर 16 लोगों को नामजद करते हुए 20 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही है। गांव डौरी निवासी राशिद ने अयोध्या के राम मंदिर को लेकर बीते दिनों आपत्तिजनक पोस्ट की थी। जब इसके बारे में जानकारी हुई तो राष्ट्रीय बजरंग दल के जिलाध्यक्ष शुभम प्रताप सिंह अन्य कार्यकर्ताओं के साथ रविवार को गांव पहुंचे थे। थाना प्रभारी राकेश कुमार गिरी ने बताया कि शुभम प्रताप सिंह की तहरीर के आधार पर राहुल पुत्र ताजुद्दीन, ताजुद्दीन, समीद खां पुत्र हाजी, साबिर पुत्र सौनत, साहिल पुत्र नसीर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.