देवरिया, मार्च 8 -- देवरिया, हिंदुस्तान टीम। पहले महिलाएं घर की चौखट लांघने से भी परहेज करती थीं, लेकिन बदलते परिवेश में घर की चौखट लांघ अपने साथ ही परिवार की भी जिंदगी संवारने का कार्य कर रही हैं। पुलिस की वर्दी में भी महिलाओं की भागीदारी तेजी से जिले में बढ़ी है। जिले में 2862 पुलिस कर्मियों की तैनाती है। उसमें से 407 महिलाएं शामिल हैं। जो सड़क से लेकर पहरा व बीट पुलिस अधिकारी की भूमिका निभा रही हैं। इसमें महिला उप निरीक्षक 21, महिला दीवान 19, महिला सिपाही 367 शामिल हैं। इसमें से दो महिला उप निरीक्षक थाना की कमान संभाल रही हैं। बरियारपुर थाने की कमान कंचन राय तो महिला थाने की कमान कुमुद संभाल रहीं है। कंचन राय किसी पुरुष थानेदार से कम नहीं है। उनकी पहचान एक दमदार थानेदार के रूप में होती है। महिला पुलिस कर्मियों का कहना है कि पहले उन्हें...