शाहजहांपुर, अप्रैल 14 -- शाहजहांपुर संवाददाता। शाहजहांपुर पुलिस लाइन और पुलिस अधीक्षक कार्यालय सहित जिले के सभी थानों संविधान निर्माता बाबा साहब डॉ बीआर आंबेडकर की 135वीं जयंती मनाई गई। इस अवसर पर एसपी कार्यालय में पुलिस अधीक्षक राजेश द्विवेदी और पुलिस लाइन में अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण भंवरे दीक्षा अरुण द्वारा बाबा साहब के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर बाबा साहब द्वारा भारतीय संविधान के निर्माण, सामाजिक समानता, शिक्षा, और दलितों एवं वंचित वर्गों के उत्थान के लिए किए गए, ऐतिहासिक कार्यों को याद किया गया। उनके विचारों और सिद्धांतों को अपनाने तथा समाज में समानता और न्याय के लिए कार्य करने का संकल्प लिया गया। अपर पुलिस अधीक्षक भंवरे दीक्षा अरुण ने कहा कि बाबा साहब का जीवन और उनके कार्य हम सभी के लिए प्रेरणा का स्रो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.