कटिहार, दिसम्बर 18 -- आजमनगर। एक संवाददाता आजमनगर-शीतलमनी सड़क पर शीतलमनी और छमना के बीच कब्रिस्तान के समीप वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस की गाड़ी देखकर बाइक सवार एक व्यक्ति बाइक छोड़कर फरार होने में सफल हो गया। हालांकि पुलिस ने फरार व्यक्ति का पीछा किया लेकिन तस्कर भागने में सफल रहा। बाइक की तलाशी ली गई तो बोरी से 132 लीटर देसी शराब बरामद किया गया। पुलिस ने तस्कर की बाइक जब्त कर ली। थानाध्यक्ष कुंदन कुमार सिंह ने बताया कि मद्य निषेध अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.