सासाराम, फरवरी 7 -- डेहरी, एक संवाददाता। डेहरी मुफस्सिल थाना क्षेत्र में पुलिस ने एक ऐसे गिरोह का भंडाफोड़ किया है, जो पुलिस की वर्दी पहनकर आम जनता और राहगीरों को डरा-धमका कर अवैध वसूली कर रहा था। पुलिस ने इस मामले में चार युवकों को गिरफ्तार किया है। जिनके पास से फर्जी वर्दी, नकली हथियार और स्कॉर्पियो गाड़ी बरामद की गई है। पुलिस ने बताया कि डेहरी मुफस्सिल थाना के सब-इंस्पेक्टर रजनीश कुमार अपनी टीम के साथ गश्त पर थे। इसी दौरान उन्हें गुप्त सूचना मिली कि पावरग्रिड पहलेजा के पास कुछ लोग पुलिस की वर्दी में आने-जाने वाले लोगों को रोककर पूछताछ और जांच के नाम पर परेशान कर रहे हैं। सूचना मिलते हीं जब असली पुलिस टीम मौके पर पहुंची, तो वहां बिना नंबर प्लेट की एक सफेद स्कॉर्पियो खड़ी मिली। गाड़ी के पास दो युवक पुलिस की वर्दी में थे और दो अन्य सादे ल...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.