बुलंदशहर, अक्टूबर 5 -- रिजर्व पुलिस लाइन में पुलिसकर्मियों और उनके परिवारीजनों के स्वास्थ्य की जांच के लिए एक शिविर का आयोजन किया गया। रविवार सुबह उत्तर प्रदेश पुलिस फैमिली वेलफेयर एसोसिएशन के अंतर्गत एसएसपी दिनेश कुमार सिंह के दिशा-निर्देशन में पुलिसकर्मियों के परिवार के बच्चों एवं युवाओं के उज्जवल भविष्य एवं स्वास्थ्य की देखभाल हेतु पुलिस लाइन परिसर में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन हुआ। शिविर का उद्घाटन एसपी सिटी शंकर प्रसाद एवं एसपी देहात डा. तेजवीर सिंह द्वारा फीता काटकर किया गया। स्वास्थ्य परीक्षण शिविर कार्यक्रम के अन्तर्गत शुगर, कोलेस्ट्रोल, हीमोग्लोबिन, कैल्शियम, यूरिक एसिड आदि विभिन्न प्रकार के मेडिकल टेस्ट कराए गए। शिविर में करीब 150 पुलिसकर्मियों और उनके परिवारीजनों ने स्वास्थ्य लाभ लिया। इस अवसर पर प्रतिसार निरीक्षक समेत अन्य पुलि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.