श्रावस्ती, जून 17 -- श्रावस्ती। रिजर्व पुलिस लाइन में मंगलवार को साप्ताहिक परेड का आयोजन किया गया। इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक मुकेश चंद्र उत्तम ने रिजर्व पुलिस लाइन पहुंचकर आयोजित परेड की सलामी ली तथा शारीरिक व मानसिक रूप से स्वस्थ रहने के लिए दौड़ लगवाई। इसके बाद उन्होंने पुलिस लाइन परिसर का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने क्वार्टर गार्द, शस्त्रागार व स्टोर, नवनियुक्त आरक्षियों की ट्रेनिंग के लिए बैरक में संसाधनों की स्थिति का जायजा लिया। बैरक व आवासीय परिसर के आसपास साफ- सफाई के लिए निर्देशित किया। आदेश कक्ष में गार्द रजिस्टरों की जांच की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.