बागपत, सितम्बर 6 -- बागपत पुलिस लाईन में शराब पार्टी के बाद नशे में चूर चार पुलिस कर्मियों ने पुलिस लाइन में दो दिनों तक उत्पात मचाया। इस दौरान उन्होंने बैरक में खूब गंदगी फैलाई। इसका पता तब चला जब आरआई राधेश्याम निरीक्षण करने के लिए बैरक पहुंचे। पुलिसकर्मियों का जिला अस्पताल में मेडिकल कराया गया। रिपोर्ट में शराब पीने की पुष्टि हुई है जिसके बाद एसपी ने चारों पुलिसकर्मियों की विभागीय जांच शुरू कराते हुए उन्हें निलंबित कर दिया है। साथ ही, चारों पुलिस कर्मियों का ट्रांसफर पूर्वांचल किए जाने के लिए उच्चाधिकारियों को पत्राचार कर दिया है। बागपत की रिजर्व पुलिस लाइन में सैकड़ों पुलिसकर्मी रहते हैं। कुछ पुलिसकर्मी तो अपने परिवारों के साथ भी रहते हैं। इतना ही नहीं, प्रक्षिशु पुलिसकर्मी भी पुलिस लाइन में ट्रेनिंग ले रहे हैं। ऐसे में पुलिस लाइन में ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.