कटिहार, फरवरी 8 -- कटिहार, एक संवाददाता पुलिस लाइन में संचालित प्रशिक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत प्रशिक्षु जवानों का पुलिस लाइन से लेलहा चौक और लेलहा चौक से पुलिस लाइन 16 किलोमीटर का रोड मार्च कराया गया। इस रोड मार्च का मुख्य उद्देश्य जवानों की शारीरिक क्षमता, अनुशासन एवं सहनशक्ति को और अधिक मजबूत करना था। प्रशिक्षण के दौरान सभी प्रशिक्षु जवानों ने पूरे जोश और अनुशासन के साथ रोड मार्च में भाग लिया। अधिकारियों ने बताया कि इस तरह के अभ्यास से जवानों में न केवल शारीरिक मजबूती आती है, बल्कि मानसिक दृढ़ता और टीम भावना भी विकसित होती है। रोड मार्च के दौरान प्रशिक्षकों द्वारा जवानों की गतिविधियों पर लगातार निगरानी रखी गई और उन्हें आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए। कार्यक्रम शांतिपूर्ण एवं सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीड...