हाजीपुर, फरवरी 10 -- हाजीपुर। पुलिस अधीक्षक विक्रम सिहाग के द्वारा मंगलवार को पुलिस केंद्र में चल रहे सिपाहियों के प्रशिक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत पुलिस केंद्र में बने फायरिंग रेंज पर आयोजित लक्ष्याभ्यास का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान एसपी ने प्रशिक्षु सिपाहियों को सटीक फायरिंग करने,हथियारों के सुरक्षित उपयोग तथा फायरिंग बट डिसिप्लिन के महत्व के संबंध में कई निर्देश दिए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...