प्रतापगढ़ - कुंडा, अगस्त 28 -- प्रतापगढ़। पुलिस लाइन परिसर में बुधवार को सदर विधायक राजेन्द्र कुमार मौर्य, डीएम शिव सहाय अवस्थी, एसपी डॉ. अनिल कुमार ने साइबर थाने के भूमि पूजन के साथ शिलान्यास किया। इस मौके पर विधायक राजेंद्र कुमार ने कहा कि साइबर थाना भवन के निर्माण से साइबर अपराध नियंत्रण और जांच व्यवस्था सुदृढ़ बनाने में मदद मिलेगी। साथ ही लोगों को साइबर अपराध संबंधी शिकायतों के निस्तारण के लिए त्वरित एवं पारदर्शी सुविधा उपलब्ध होगी। इस मौके पर सीओ सिटी प्रशांत राज, सीओ पुलिस लाइन शिवनारायण वैश मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.