अयोध्या, जनवरी 27 -- अयोध्या,संवाददता। प्रदेश के आबकारी मंत्री ने रिजर्व पुलिस लाइन में 77 वें गणतंत्र दिवस पर ध्वजारोहण कर राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी। गणतंत्र दिवस परेड का निरीक्षण किया गया और परेड की सलामी ली। अधिकारियों-कर्मचारियों को संविधान में उल्लिखित संकल्प की शपथ दिलाई तथा समाज में सहयोग,सौहार्द एवं शांति व्यवस्था में सहयोग करने वाले आमजन,स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिजन और उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस कर्मियों को सम्मानित किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...