हाथरस, फरवरी 4 -- पुलिस रिक्रूट युवती को युवक कर रहा टॉर्चर: मुकदमा दर्ज कोतवाली हाथरस गेट के विद्या नगर क्षेत्र का मामला शादी न करने पर जान से मारने की धमकी दी पुलिस ने मुकदमा दर्ज करके छानबीन की शुरू हाथरस, संवाददाता। कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र के विद्या नगर के युवक ने पुलिस रिक्रूट बेटी को लगातार टार्चर कर रहा है। युवती के पिता ने कोतवाली हाथरस गेट में आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है। विद्या नगर निवासी व्यक्ति ने कोतवाली हाथरस गेट में मुकदमा दर्ज कराते हुए कहा है कि वो अनुसूचित जाति का व्यक्ति है। बेटी वर्तमान में धनर सिंह गुर्जर पीटीएस में रिक्रूट आरक्षी की ट्रेनिंग कर रही है। पिता का आरोप है कि पुत्री ताबिस राना पुत्र राजाबाबू गहलौत निवासी लक्ष्मी नगर लाला का नगला को पिछले तीन साल से जा...