संभल, मार्च 23 -- चन्दौसी। थाना बनियाठेर के गांव आटा में मंदिर के बराबर सड़क निर्माण को लेकर विवाद की स्थिति बनी हुई है। जिसके चलते शनिवार को दो पक्ष आमने सामने आ गए थे और पथराव किया गया। रविवार को पुलिस की मौजूदगी में सड़क का निर्माण कराया गया। थाना क्षेत्र के गांव आटा में शनिवार को मंदिर की जगह को लेकर दो पक्षों में टकराव के बाद पथराव हो गया था। गांव के संतोषी माता मंदिर की जगह को लेकर दो पक्षों में पुराना विवाद चला आ रहा है। इसी को लेकर शनिवार को दो पक्षों में विवाद हो गया। विवाद बढ़ने पर दोनों ओर से पथराव किया गया था। जिसमें कुछ लोग घायल हो गए थे, पुलिस ने गांव पहुंचकर मामला शांत कराया था। एक पक्ष ने तहरीर देकर बताया था कि गांव में प्राचीन संतोषी माता मंदिर है। जिसके सामने का रास्ता खाली पड़ा है। जिस पर गांव के कुछ दबंग लोग कब्जा करना...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.