लखनऊ, दिसम्बर 30 -- लखनऊ, विशेष संवाददाता उप्र पुलिस में उपनिरीक्षक (गोपनीय), सहायक उपनिरीक्षक (लिपिक) व सहायक उपनिरीक्षक (लेखा) के पदों पर के लिए लिखित परीक्षा में चयनित अभ्यर्थियों के प्रमाण पत्रों की जांच व शारीरिक मानक परीक्षण 20 जिलों में 5 जनवरी से होगा। पुलिस भर्ती व प्रोन्नति बोर्ड ने अभ्यर्थियों के प्रवेश पत्र अपनी वेबसाइट पर जारी कर दिए हैं। अभ्यर्थियों को प्रवेश पत्र में अंकित परीक्षा केंद्र पर निर्धारित तिथि पर मूल अभिलेखों के साथ उपस्थित होना होगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...