धनबाद, जुलाई 6 -- धनबाद, मुख्य संवाददाता झारखंड पुलिस मेंस एसोसिएशन के केंद्रीय कमेटी का चुनाव नौ जुलाई को होगा। इसके लिए शनिवार से धनबाद पुलिस लाइन में पांच दिवसीय महाधिवेशन की शुरुआत हुई। शनिवार को चुनाव के मद्देनजर 11 सदस्यीय चुनाव पदाधिकारियों का चयन किया गया। चुने गए पदाधिकारी अपने बीच से एक मुख्य चुनाव पदाधिकारी का चयन करेंगे। महाधिवेशन में ग्रामीण एसपी कपिल चौधरी बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित थे। ग्रामीण एसपी ने इस मौके पर कहा कि एसोसिएशन पुलिस कर्मियों के लिए कल्याणकारी कार्य करता है। उन्होंने नई कमेटी को अग्रिम शुभकमानाएं दीं। महाधिवेशन में पूरे राज्य से डेलिगेट्स हिस्सा ले रहे हैं। अगले चार दिनों में पर्चा भरने से लेकर नाम वापसी और मतदान के बाद नई कार्यकारिणी की गठन की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। चुनाव को लेकर अलग-अलग गुट में बंट कर जवा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.