गाजीपुर, दिसम्बर 16 -- मरदह, हिन्दुस्तान संवाद।मरदह, हिन्दुस्तान संवाद। बिरनो थाना की पुलिस ने सोमवार की रात्रि में गश्त के दौरान भवरहा नहर मार्ग पर आजमगढ़ के तरफ से वाराणसी-गोरखपुर फोरलेन मार्ग की तरफ कपड़े से ढके संदिग्ध चारपहिया वाहन को रोकने का प्रयास किया। वाहन चालक वाहन लेकर भागने लगा। बिरनो पुलिस टीम ने घेराबंदी की तो वाहन सवारों ने पुलिस पर फायरिंग की। पुलिस की जवाबी फायरिंग में एक बदमाश के पैर में गोली लगी। वहीं एक को गिरफ्तार कर लिया गया। इस दौरान अंधेरे का फायदा उठाकर दो शातिर भागने में सफल रहे। सीओ मुहम्मदाबाद सुधाकर पांडेय ने बताया कि बिरनो थानाध्यक्ष अजय कुमार को मुखबिर से सूचना मिली के आजमगढ़ के तरफ से वाराणसी-गोरखपुर फोरलेन मार्ग की तरफ से एक कार में गोवंश लेकर तस्कर जा रहे हैं। इस पर पुलिस ने भवरहा नहर के पास घेरेबंदी कर रोक...