बिजनौर, अप्रैल 20 -- किरतपुर। गांव कुम्हैड़ा में तीन दिन पहले बदमाशों ने दुकानदार को तमंचे की बट मारकर घायल कर दिया था। दहशत फैलाने को फायरिंग की थी। शुक्रवार रात बदमाशों से पुलिस की मुठभेड़ हो गई। इसमें दोनों एक बदमाश के पैर में गोली लगने से घायल हो गया। वहीं हेड कांस्टेबल के हाथ में गोली लगी है। तीन दिन पूर्व गांव कुम्हैड़ा में दुकानदार कपिल कुमार की परचून की दुकान पर बाइक सवार दो बदमाशों की कहासुनी हो गई थी। बदमाशों तमंचे से कई फायर किए थे। भागते समय एक युवक का मोबाइल मौके पर गिर गया था। घायल व्यापारी कपिल ने बदमाश राजन निवासी ग्राम शादीपुर जौना की पहचान करते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। पुलिस के अनुसार शुक्रवार रात नहटौर रोड पर हनुमान धाम के पास पुलिस की बदमाशों से मुठभेड़ हो गई। पैर में गोली लगने से बदमाश राजन और बदमाश की गोली हाथ में ग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.