शामली, दिसम्बर 18 -- करीब दस दिन पहले थानाभवन में पुलिस एनकाउंटर में मारे गए 50 हजार रुपये के ईनामी हिस्ट्रीशीटर उर्फ सामा के तेलंगाना में आपराधिक वारदात 50 लाख की चोरी का खुलासा किया है। तेलंगाना पुलिस ने स्थनीय पुलिस के साथ मिलकर सामा के जीजा को गिरफ्तार कर तेलंगाना में की गयी चोरी का माल बरामद किया है। पुलिस ने सामा के जीजा से 260 ग्राम सोने के जेवर एवं तीन लाख दो हजार 240 रुपये की नगदी बरामद की है। पुलिस के मुताबिक सामा से मुठभेड़़ में उस्मान फरार हो गया था। थानाभवन के भैसानी इस्लामपुर आठ दिसंबर की रात मुठभेड़ में 50 हजार रुपये के इनामी अंतरराज्यीय हिस्ट्रीशीटर अपराधी समयदीन उर्फ सामा मारा गया था। एसपी नरेंद्र प्रताप सिंह ने पुलिस लाइन में आयोजित प्रेसवार्ता में बताया कि इस मुठभेड़ में फरार एक बदमाश सामा के जीजा को गिरफ्तार कर लिया गया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.