फिरोजाबाद, दिसम्बर 29 -- रविवार रात सिरसागंज थाना पुलिस ने मुठभेड़ में हिस्ट्रीशीटर को गिरफ्तार कर लिया। हिस्ट्रीशीटर पैर में गोली लगने से घायल हो गया। उस पर एटा और फिरोजाबाद के विभिन्न थानों में दो दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज हैं। वह एटा जिला के मलावन थाने का गैंगस्टर भी है। एसएसपी सौरभ दीक्षित के निर्देशन में वांछित अभियुक्तों के विरुद्ध अभियान चलाया जा रहा है। रविवार रात थाना पुलिस को सूचना मिली कि चोरी की बाइक पर सवार एक बदमाश किसी घटना को अंजाम देने की फिराक में गांव सराय शेख के आसपास घूम रहा है। पुलिस टीम द्वारा हाइवे के पास सराय शेख मोड पर वाहन चेकिंग शुरू कर दी। उसी दौरान सराय शेख की ओर से एक बाइक सवार आता हुआ दिखाई दिया। पुलिस टीम ने रुकने का इशारा किया गया, लेकिन बाइक सवार वापस भागने लगा। बाइक असंतुलित होकर पलट गई। पुलिस को अपनी त...