हमीरपुर, जनवरी 15 -- भरुआ सुमेरपुर। किशोरी का अश्लील वीडियो वायरल करने वाले आरोपी अबान को पुलिस ने कस्बे के देवगांव रोड में पुलिस मुठभेड़ के बाद अवैध तमंचा व कारतूस के साथ गिरफ्तार कर लिया। गोली आरोपी के दाहिने पैर के लगी है। पुलिस के अनुसार अभियुक्त अबान खान को देवगांव रोड से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के द्वारा उपयोग में लाया गया मोबाइल फोन के सम्बन्ध में पूछताछ के दौरान उसने बताया कि मोबाइल फोन देवगांव रोड के पास जंगल में छिपा रखा है। मोबाइल फोन की बरामदगी के दौरान अभियुक्त ने पहले से ही छिपाकर रखे तमंचा व कारतूस मौके से ही झाड़ियों से निकालकर पुलिस टीम पर जान से मारने की नियत से फायर किया। पुलिस टीम द्वारा आत्मरक्षार्थ की गई जवाबी कार्यवाही में अभियुक्त अबान खान के दाहिने पैर के घुटने के नीचे गोली लगी। पुलिस टीम द्वारा अभियुक्त को मौ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.