जौनपुर, सितम्बर 7 -- खेतासराय, हिन्दुस्तान संवाद। खतासराय और खुटहन थाने की पुलिस से शुक्रवार की रात में चोरी के एक आरोपी की मुठभेड़ हो गई। अर्जनपुर नहर कलापुर के पास हुई मुठभेड़ में आरोपी को पैर में गोली लगे। उसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी पर जिले के अलावा भी कई थानों में मुकदमें दर्ज हैं। क्षेत्राधिकारी शाहगंज अजीत सिंह चौहान ने बताया कि थानाध्यक्ष खुटहन चंदन कुमार राय पहलमापुर नहर पुल पर रा करीब 10 बजे चेकिंग कर रहे थे। उसी समय गभिरन की तरफ बाइक से आ रहे एक व्यक्ति को रोकने का इशारा किया गया। बाइक सवार व्यक्ति रुकने के बजाय पुलिस टीम के सदस्यों पर बाइक चढ़ाने का प्रयास करते हुए कलापुर की तरफ भागने लगा। थानाध्यक्ष खुटहन ने कंट्रोल रुम और थानाध्यक्ष खेतासराय को सूचना देते हुए उसका पीछा किया। इस दौरान थानाध्यक्ष रामाश्रय राय बादशाही ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.