प्रयागराज, फरवरी 4 -- प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। पुलिस मुठभेड़ में घायल हिस्ट्रीशीटर पप्पू सोनकर की बुधवार को इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस अधिकारियों ने हार्ट अटैक से मौत की आशंका व्यक्त की है। एक सप्ताह पहले करछना इलाके में सराफा कारोबारियों से लूट के मामले में वांछित पप्पू सोनकर और उसका भतीजा अरविंद सोनकर पुलिस से मुठभेड़ में गोली लगने से घायल हो गए थे। पुलिस ने दोनों बदमाशों को एसआरएन अस्पताल में भर्ती कराया गया था। पप्पू सोनकर पर हत्या का प्रयास, लूट, मारपीट, मादक पदार्थ की तस्करी समेत कुल 35 आपराधिक मामले दर्ज थे। पुलिस के मुताबिक, करछना के मझुआ नहर के पास सर्राफ चंदन सोनी को गोली मारकर बाइक सवार बदमाशों ने सोने-चांदी का बैग लूट लिया था। वहीं, तेवरिया की पुलिया के पास कविता विश्वकर्मा से स्कूटी, चांदी व नकदी लूट की वारदात हुई थी।...