मुजफ्फर नगर, मार्च 24 -- मन्सूरपुर पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान एक गौकश को गिरफ्तार किया है। वह पुलिस की गोली लगने से घायल हो गया। गिरफ्तार गौकश से एक तमंचा व एक बाइक बरामद की है। सोमवार देर रात मन्सूरपुर थाना प्रभारी सुभाष अत्री पुलिस टीम के साथ बैगराजपुर से गांव अभिपुरा जाने वाले रास्ते पर चैकिंग रहे थे। पुलिस ने चैकिंग के दौरान एक बाइक सवार संदिग्ध को रोकने का प्रयास किया तो उसने पार्टी पर फायरिंग कर दी। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में वह पुलिस की गोली लगने से घायल हो गया। सीओ मंडी रुपाली राय चौधरी ने बताया कि पुलिस की गोली लगने से शातिर गौकश कलीम निवासी हर्रा थाना सरुरपुर जनपद मेरठ घायल हो गया। पुलिस ने गिरफ्तार बदमाश से एक बाइक व एक तमंचा बरामद किया है। घायल बदमाश पर बागपत, मेरठ व मुजफ्फरनगर से गौकशी व अन्य अपराधिक मामले दर्ज है।
हिंदी हिन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.