पलामू, अप्रैल 19 -- मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। पलामू के पुलिस महानिरीक्षक सुनील भास्कर ने शुक्रवार को मेदिनीनगर के संत मरियम आवासीय विद्यालय के विद्यार्थियों से सीधी बात करते हुए समय के साथ परिपक्व होने के लिए प्रेरित किया। गुरुवार की शाम में स्कूल परिसर में आयोजित संस्कारशाला में बतौर मुख्य अतिथि पुलिस महानिरीक्षक का विद्यालय के चेयरमैन अविनाश देव, प्राचार्य एवं उप प्राचार्य ने स्वागत किया। पुलिस महानिरीक्षक ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि वर्तमान दौर बदल चुका है। बदलते परिदृश्य के साथ शिक्षा का भी तेजी से आधुनिकरण हो रहा है। इस वातावरण में विद्यार्थियों को समय के साथ परिपक्व होने की जरूरत है। आवासीय परिसर में विद्यार्थी सुविधायुक्त वातावरण में है और उनका नैतिक कर्तव्य है कि धैर्य और एकाग्रता के साथ पढ़ाई के सर्वोच्च शिखर प्राप्त ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.