मऊ, फरवरी 18 -- मऊ, संवाददाता।पुलिस महानिरीक्षक आजमगढ़ परिक्षेत्र आजमगढ़ अखिलेश कुमार ने रविवार को पुलिस भर्ती परीक्षा केन्द्रों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने पुलिस उच्चाधिकारियों को नकल विहीन परीक्षा कराने को लेकर सख्त दिशा निर्देश दिया। साथ ही साथ साल्वर गैंग एवं नकल माफियाओं के खिलाफ अभियान चलाकर नकेल कसने का दिशा निर्देश दिया। जिले के 43 केन्द्रों पर चल रहे पुलिस भर्ती परीक्षा में अब तक जिला प्रशासन की टीम ने एक दर्जन से अधिक साल्वर गैंग के सदस्यों को गिरफ्तार किया है। जिलाधिकारी प्रवीण मिश्रा व पुलिस अधीक्षक अविनाश पाण्डेय की सख्ती के साथ नकल माफियाओं की सेंधमारी विफल साबित हुई है। रविवार को दूसरे दिन पुलिस महानिरीक्षक आजमगढ़ परिक्षेत्र आजमगढ़ अखिलेश कुमार ने कई परीक्षा केन्द्रों का औचक निरीक्षण करके जायजा लिया। उच्चाधिकारियों ...