देहरादून, फरवरी 20 -- देहरादून। पुलिस महानिरीक्षक निवेदिता कुकरेती ने शुक्रवार को एसडीआरएफ वाहिनी मुख्यालय का निरीक्षण किया गया।उन्होंने आगामी मानसून सीजन को लेकर व्यवस्थाओं एवं तैयारियों की गहन समीक्षा की। भ्रमण के दौरान आईजी निवेदिता ने मुख्यालय शाखा, प्रशिक्षण शाखा, संचार शाखा, स्टोर शाखा, क्वार्टर गार्द, डॉग स्क्वाड, पेट्रोल पंप सहित अन्य प्रशासनिक इकाइयों का निरीक्षण किया गया। उन्होंने उपलब्ध रेस्क्यू उपकरणों, आपदा राहत सामग्री एवं लॉजिस्टिक व्यवस्थाओं की कार्यक्षमता का परीक्षण करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए। टीम द्वारा भूकंप अथवा भवन ध्वस्त होने की स्थिति में खोज एवं बचाव की प्रक्रियाओं, अत्याधुनिक कटिंग एवं ब्रेकिंग टूल्स, ब्रीचिंग उपकरणों, सर्च कैमरा तथा पीड़ितों को सुरक्षित बाहर निकालने की तकनीकों क...