मुजफ्फर नगर, जनवरी 6 -- मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश के युवाओं के हित में एक महत्वपूर्ण निर्णय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लिया है। प्रदेश सरकार ने यूपी पुलिस में कुल 32,679 आरक्षी नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती 2025 के अंतर्गत सभी वर्गों के अभ्यर्थियों को अधिकतम आयु सीमा में तीन वर्ष का छूट देने का निर्णय लिया है। मुजफ्फरनगर सदर विधानसभा सीट के विधायक एवं राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल का दावा है कि यह छूट उनकी पहल पर मुख्यमंत्री ने दी है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा जारी किए गए निर्देश में सभी वर्गों के अभ्यर्थियों के लिए तीन वर्ष की छूट देने की जानकारी साझा की। इसके बाद राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल ने प्रेस में जारी किए गए पत्र में बताया कि उनके द्वारा मुख्यमंत्री को लिखे गए पत्र एवं लगातार किए गए प्रयासों का परिणाम है। य...