प्रयागराज, नवम्बर 1 -- प्रयागराज में शनिवार को उत्तर प्रदेश पुलिस के कंप्यूटर ऑपरेटर ग्रेड-ए पदों के लिए भर्ती परीक्षा सकुशल संपन्न हुई। कुल 20 केंद्रों पर सुबह दस से दोपहर बारह बजे तक परीक्षा आयोजित हुई। हालांकि आधे से अधिक परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। इस परीक्षा में कुल 7440 में 2623 अभ्यर्थी शामिल हुए। नोडल अधिकारी एडीएम सिटी सत्यम मिश्र व डीसीपी प्रोट्रोकॉल पंकज ने परीक्षा के पहले परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। इसके लिए शहर क्षेत्र में 16, यमुनानगर में तीन और गंगानगर जोन में एक केंद्र बनाए गए थे। वहीं, सॉल्वर गैंग और नकल माफिया पर अंकुश लगाने के लिए एसओजी भी अलर्ट मोड में रही। संवेदनशील केंद्रों पर पुलिस और खुफिया टीमें लगातार निगरानी करती रहीं। मोबाइल फोन, घड़ी, ब्लूटूथ और अन्य गैजेट परीक्षा केंद्र में लेकर जाने पर प्रतिबंध...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.