जौनपुर, जून 25 -- जौनपुर। पुलिस भर्ती परीक्षा में उत्तीर्ण छात्रों से मंगलवार को कलक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र मुलाकात की। जिलाधिकारी ने सभी उत्तीर्ण छात्रों से परिचय प्राप्त करते हुए बधाई दिया तथा उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। सम्बोधित करते हुए डीएम ने कहा कि सभी अपने कर्तव्यों का ईमानदारी और निष्ठा के साथ निर्वहन करेंगे। आप सभी ने अथक परिश्रम और संघर्ष के बल पर इस मुकाम को हासिल किया है, चुनौतियां कभी खत्म नहीं होती, ऐसे में अपनी जिजीविषा को बनाए रखिएगा, पुलिस विभाग एक अत्यंत महत्वपूर्ण विभाग है, ऐसे में आपका दायित्व अत्यंत महत्वपूर्ण हो जाता है। पुलिस भर्ती परीक्षा में उत्तीर्ण हुए अभ्यर्थियों जिनसे संबंधित कोई वाद न्यायालय में विचाराधीन है। अथवा न्यायालय पुलिस भर्ती परीक्षा में उत्तीर्ण हुए अभ्यर्थियों जिनसे संबंधि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.