गाज़ियाबाद, अक्टूबर 30 -- ट्रांस हिंडन। ओडिशा में पुलिस भर्ती परीक्षा स्थगित होने के मामले में गुरुवार को ओडिशा पुलिस की एक टीम इंदिरापुरम पहुंची। मामले में परीक्षा से पहले पेपर लीक होने की आशंका जताई गई थी। ओडिशा पुलिस मामले में 100 से ज्यादा लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है। इसी मामले के मुख्य आरोपी की तलाश में पुलिस यहां पहुंची थी। ओडीशा पुलिस भर्ती परीक्षा मामले में ओडिशा पुलिस की सीआईडी विंग ने गुरुवार को इंदिरापुरम थाना क्षेत्र में दबिश दी। पुलिस टीम शंकर नाम के व्यक्ति की तलाश में यहां आई थी। हालांकि पुलिस टीम के पहुंचने से पहले ही आरोपी फरार हो गया, लेकिन ओडिशा पुलिस टीम ने आरोपी की कार को कब्जे में ले लिया। ओडीशा में छह अक्तूबर को होने वाली पुलिस भर्ती परीक्षा को पेपर लीक होने की आशंका के चलते रद्द कर दिया गया था। मामले में मुकदमा दर...