मुरादाबाद, जनवरी 5 -- मुरादाबाद। यूपी पुलिस भर्ती प्रक्रिया के तहत लिखित परीक्षा पास करने वाले अभ्यर्थियों के कागजातों का सत्यापन सोमवार से पुलिस लाइन में शुरू हो गया। पहले दिन 84 अभ्यर्थी दस्तावेजों का सत्यापन और शारीरिक नापजोख(डीवी/पीएसटी) में शामिल हुए, जिसमें 81 सफल घोषित किए गए। पहले दिन एसएसपी सतपाल अंतिल ने पुलिस लाइन पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। बीते दिनों यूपी पुलिस एसआई (गोपनीय), एएसआई(लिपिक) और एसएसआई(लेखा) के पदों पर भर्ती के लिए लिखित परीक्षा का परिणाम घोषित किया गया था। लिखित परीक्षा पास करने वाले अभ्यर्थियों का सोमवार पांच जनवरी से दस्तावेजों का सत्यापन और शारीरिक नापजोख शुरू हुई। मुरादाबाद जिले में कुल 1397 अभ्यर्थियों के शैक्षणिक व अन्य प्रमाणपत्रों की जांच और शारीरिक परीक्षा होनी है। सोमवार को पहले दिन इनमें से 90 अ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.