महाराजगंज, मार्च 31 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। कोल्हुई कस्बे के मुख्य तिराहे पर पुलिस बूथ बनाने की मांग पर एसपी सोमेंद्र मीना ने कस्बे में पहुंचकर निरीक्षण किया। कोल्हुई के मेन तिराहे पर स्थित पीडब्लयूडी कार्यालय का जायजा लिया। मौके पर व्यापार मंडल के युवा अध्यक्ष डीएस अग्रहरी, उपाध्यक्ष अफरोज खान, अभिषेक रौनियार सहित तमाम व्यापारी मौजूद रहे। उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल कोल्हुई के अध्यक्ष श्रीराम जायसवाल ने कोल्हुई के मेन तिराहे पर पुलिस बूथ बनाने की मांग को लेकर एसपी से मिलकर ज्ञापन दिया था। कहा था कि बूथ बन जाने से कोल्हुई में जाम की समस्या, चोरी एवं घटने वाली दुर्घटना पर अंकुश लग सकेगा। थानाध्यक्ष अरविंद सिंह ने बताया कि एसपी सोमेंद्र मीना कोल्हुई में पुलिस बूथ बनाने के लिए स्थान का निरीक्षण किया। आश्वस्त किया है कि स्थान का सीमां...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.